Eat that frog Book summary in Hindi

दोस्तों अगर मैं कहुँ की आपके लाइफ में प्रोडक्टिविटी से रिलेटेड बहुत सारी समस्याओं का समाधान, हर दिन सिर्फ एक मेढक निगलने में है, तो आपको बड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इसी एक आईडिया ने बहुत सारे लोगो के साथ साथ मुझे और मेरे पेट्रोल पम्प को भी बहुत सक्सेसफुल बनाया है.

कोई सफल व्यक्ति अपने लाइफ में हर दिन सफलता के नए आयाम हासिल कर रहा होता है, अपना हर काम बहुत ही प्रोडक्टिव वे में कर रहा होता है, और वह व्यक्ति ऐसा कैसे कर पा रहा होता है यही सब इस बुक ईट that फ्रॉग यानी सबसे मुश्किल काम सबसे पहले, जो Brawn ट्रेसी की कई फेमस पुस्तकों में से एक है, या कहे तो सबसे फेमस पुस्तक है, में बतलाया गया है

मैंने यह पुस्तक 2026 में पढ़ी और इससे मुझे जो सीखने को मिला, मुझे ऐसा लगता है काश मैं यह बुक 10 साल पहले पढ़ा होता,तो अपने लाइफ और बिज़नेस में, मैं आज के अपने स्तर से कई गुना ऊपर होता

दोस्तों मेरा नाम है अजय कुमार, मैं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूँ, अभी 2022 से अपना पेट्रोल पम्प अवंतिका HP चला रहा हूँ, और कहीं ना कहीं मुझे लगता है कि मैं इस बुक में बताए गए कई कॉन्सेप्ट्स को अपने बिज़नेस और लाइफ में इंप्लीमेंट कर रहा था, जिन्होंने मुझे नंबर 1 बनने में मदद की, जैसे एक सिंपल सा कॉन्सेप्ट जो इस बुक में बताया गया है वह यह है कि आप जिस किसी पोजीशन में अभी है, अपने लाइफ के हर छेत्र में उस फील्ड के सफल लोगो से सीखिए, आप देखने, सीखने और समझने की कोशिश करे की वह ऐसा क्या ख़ास कर रहे है, की उस फील्ड में वह टॉप पर है, आप भी उस पर्टिकुलर स्किल या काम को सीख सकते है और उनके जैसे ही उचाई पर पहुंच सकते है, हम इंसानों का एक सबसे अच्छा क्वालिटी यही है की हम कुछ भी नया सिख सकते है

मैंने भी इस कॉन्सेप्ट को अपने पेट्रोल पम्प पर लागू किया और अपने से ज़्यादा सेल करने वाले पम्प से, ज़्यादा अच्छा सर्विस देने वालों से सीखा की वह क्या ख़ास कर रहे है, और जब मैंने इस सिख को अपने पम्प पर लागू किया तो मुझे बहुत ही बेहतरीन रिजल्ट मिला और आज मैं HPCL में नंबर 1 हूँ पूरे बिहार में, और वह भी 4 साल के अंदर, और जल्द ही सभी कंपनी में बिहार में नंबर 1 बनूँगा, क्योंकि आज भी मैंने अपने से ऊपर के पेट्रोल पम्प या अन्य बिज़नेस से सीखना और उसे इम्प्लीमेंट करना छोड़ा नहीं है, और ना ही कभी छोड़ूँगा

तो मैं आसान भाषा में आपके साथ शेयर करूँगा 5 सबसे महत्वपूर्ण लर्निंग जो मैंने इस बुक से सीखी है, और जिसे आप भी अपने लाइफ में इम्प्लीमेंट कर बहुत कामयाब बन सकते है, जल्दी बहुत कुछ हासिल कर सकते है, और लगातार हासिल कर सकते है

और आख़िर में मैं आपके साथ शेयर करूँगा एक बोनस लर्निंग जो आपके पूरे लर्निंग को इम्प्लीमेंट करने में आपकी मदद करेगा,

लेखक ही नहीं मुझे भी पूरा भरोसा है कि इस पुस्तक को पढ़ने और समझने के बाद आपकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी,  तो आप इस वीडियो को पूरा देखें और जो पॉइंट्स मैंने संक्षेप में समझाने की कोशिश की है, उसे समझने के बाद आप एक बार इस बुक को खरीदे भी , और पूरा पढ़ कर देखें

बुक खरीदने का लिंक डिस्क्रिप्शन में दिया गया है आप अमेजॉन से आर्डर कर सकते हैं

पहला महत्वपूर्ण सीख – अपने सबसे महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की क्षमता

अगर कोई बहुत बड़ी कामयाबी हासिल करना चाहता है, बहुत बड़ी उपलब्धि, सम्मान और ऊर्जा हासिल करना चाहता है जीवन में खुशी हासिल करना चाहता है तो उसकी कुंजी है अपने सबसे महत्वपूर्ण काम पर एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करना , उसे अच्छी तरह करना और साथ में उसे पूरा करने का काबिलियत, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां बताया गया है कि उस काम को पूरा करने की काबिलियत , जी हाँ फिर से इस लाइन को दोहरा रहा हूं उस काम को पूरा करने की काबिलियत

99% लोगों के बारे में मैं गारंटी के साथ कह सकता हूँ कि वो बहुत ही अच्छे पोटेंशियल वाले काम को शुरू करते हैं, उसे पूरा नहीं करते हैं

मैंने भी जब इस कॉन्सेप्ट को अपने लाइफ में इम्प्लीमेंट किया , तो मुझे आश्चर्यजनक result मिले, और अपने पेट्रोल पम्प के बिज़नेस के साथ साथ अपने लाइफ में भी बहुत अच्छा कर रहा हू,, मैंने इस कॉन्सेप्ट को अपने subconcious तक पहुचाने के लिए, इसे अपना आदत बनाने के लिए कई स्टेप्स लिए है, आप भी इसपर काम कर सकते है और अपनी लाइफ को बदल सकते है

तो आप अपने महत्वपूर्ण काम को अगर पहचान रहे हैं कि हां इस काम को करने से मुझे मनचाही सफलता मिलेगी, लाइफ में मुझे ग्रोथ मिलेगा, तो साथ में यह भी महत्वपूर्ण है कि आप उसे पूरा कर रहे हैं, तो आज से ही आप अपने आप से यह वादा कीजिए कि मैं अपना सबसे महत्वपूर्ण काम सबसे पहले करूँगा और उसे पूरा भी करूँगा, कभी भी अपने काम को अधूरा नहीं छोड़ूँगा

आप इस पुस्तक में बताई गई कॉन्सेप्ट्स को जितनी जल्दी सीखेंगे और जितनी जल्दी अपनी लाइफ में इंप्लीमेंट करेंगे उतनी ही जल्दी आप तरक्की करेंगे, तो चलिए आज से ही शुरू करते हैं अपने  सबसे इंपॉर्टेंट और महत्वपूर्ण काम को करना

अगर आप देखे तो हम में से सभी के पास आज जितना कुछ हासिल करने के लिए है,  या जितनी आसानी से आज हम हासिल कर सकते हैं,  वैसे ऑपच्यरुनिटीज इस धरती पर आज से पहले कभी नहीं रहे

तो जब इतने सारे ऑपच्यरुनिटीज हैं तो साथ में कंफ्यूजन भी उतना ही आएगा कि करें तो क्या करें , मेरे लिए कौन सा काम इंपॉर्टेंट है, कौन सा इंपॉर्टेंट नहीं है

यहां आपका चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि आपके लिए कौन सा काम महत्वपूर्ण है, आपका लक्ष्य क्या है, और उसके लिए कौन से important वर्क ऐसे है , जो आपको -आपके लक्ष्य के करीब ले जाएंगे

इसी वजह से और शायद पहले से कहीं ज्यादा हर पल अपना सबसे महत्वपूर्ण काम decide करने, उसे शुरू करने और अच्छी तरह पूरा करने की काबिलियत, आपकी सफलता पर जितना असर डालेगी, उतना कोई अन्य गुण या योग्यता नहीं डालेंगे

अगर एक आम आदमी स्पष्ट प्राथमिकताएं तय करने और महत्वपूर्ण काम तेजी से पूरा करने की आदत डाल लेता है, तो वह उस जीनियस से बेहतर नजर आएगा जो बड़ी लंबी चौड़ी बातें करता है, और अद्भुत योजनाएं बनाता है, लेकिन असल में करता कुछ नहीं है

तो आपको आज से ही अपने सबसे महत्वपूर्ण काम को सुबह सबसे पहले करने की आदत डालनी है। आसान काम या छोटे काम  को जल्दी करने और काम खत्म करने की खुशी प्राप्त करने के लालच में खुद को फसने नहीं देना है

अपने महत्वपूर्ण काम को सबसे पहले कर लें, इस पुस्तक में इसी कांसेप्ट को इस तरह बताया गया है कि अगर आपको दो मेंढक निगलना हो तो सबसे बदसूरत मेंढक को पहले निगल ले

अब इसके बाद आपको दिन भर इस बात का टेंशन नहीं रहेगा कि मुझे मेंढक को निगलना- है – यानी सबसे महत्वपूर्ण काम चाहे वह कितना भी कठिन क्यो ना हो, सबसे पहले कर ले, फिर दिन भर का बाक़ी काम आपके लिए बच्चों का खेल हो जाएगा और आप उसे भी अच्छे से कर पाएंगे

प्राथमिकता तय करने, टालमटोल छोड़ने और अपने सबसे अहम काम में जीतने की आदत एक मानसिक व शारीरिक काबिलियत है

यह आदत अभ्यास और दोहराव से सीखी जा सकती है, बार-बार दोहराकर आप इसे अपने अवचेतन मन में दर्ज कर सकते हैं और अपने व्यवहार का स्थाई हिस्सा बना सकते हैं

एक बार जब आदत पड़ जाती है तो वह स्वचालित यानी ऑटोमेटिक हो जाती है, और आप इसे आसानी से कर पाते हैं

आप जब भी कोई काम पूरा कर लेते हैं चाहे उसका आकार या महत्व जितना भी हो, तो आप अपने भीतर ऊर्जा, उत्साह और आत्म गौरव का सैलाब महसूस करते हैं

वह काम जितना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है आप खुद के और दुनिया के बारे में उतने ही ज्यादा खुश, आत्मविश्वासी और दमदार महसूस करते हैं

जिंदगी में सफलता की कोई शोर्ट कट नहीं होता है, आप निरंतर अभ्यास के द्वारा ख़ुद को किसी भी काम में माहिर बना सकते है, हम इंसानों के साथ एक अच्छी बात यह है कि हम कोई भी स्किल सीख सकते है और निरंतर प्रयास द्वारा उसकी आदत डाल सकते है, जिसे हम अपनी सफलता के लिए जरूरी समझते है

दूसरा सिख – अपना लक्ष्य स्पष्ट करना

आपको स्पष्ट रूप से यह तय कर लेना चाहिए की आप ज़िन्दगी के हर क्षेत्र में क्या हासिल करना चाहते है, कुछ लोगो के ज़्यादा तेज़ी से ज़्यादा काम करने का सबसे प्रमुख कारण यही है कि उनके लक्ष्य और उद्देश्य एक दम क्लियर होते है

आप एक बार सोच कर देखिए की आप प्रोडक्टिविटी के बहुत सारे अच्छे टिप्स सीख कर ही क्या करेंगे अगर आपका लक्ष्य ही क्लियर ना हो, आप कुछ भी प्रोडक्टिव नहीं कर पाएंगे।

तो यह सच में सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपने गोल को क्लियर करके निर्धारित करे की लाइफ के कौन से फील्ड में आप क्या हासिल करना चाहते है, तभी प्रोडक्टिविटी की कोई भी सलाह आपके लिए सही काम करेगी

अपने लक्ष्य को स्पष्ट बनाने और उसे हासिल करने के लिए आप आगे बताए गए 7 स्टेप्स को फॉलो कर सकते है

सबसे पहले आप स्पष्ट करे की आप चाहते क्या है, अपने लाइफ के किसी भी फील्ड में, आप अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उसे सही रूप देने के लिए अपने क़रीबी लोग जो लाइफ में अच्छा कर रहे है, की मदद ले सकते है, या अपने बॉस की भी मदद ले सकते है

दूसरा अपने लक्ष्य को लिखित में रखे – आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया के सिर्फ़ 3 प्रतिशत लोगो के पास लिखित लक्ष्य होता है और आपको यह जानकर और भी आश्चर्य होगा कि वह 3 % लोग लाइफ में बाक़ी के लोगो से बहुत ज़्यादा हासिल करते है

तीसरा अपने काम की समय सीमा निर्धारित करे, बिना समय सीमा के आपको लक्ष्य हासिल करने की कोई जल्दबाजी नहीं रहती है और टाल मटोल शुरू हो जाता है, इसलिए हर लक्ष्य के साथ समय सीमा निर्धारित करे

चौथा कदम उन सभी कामो की सूची बनाए जो आपके मुताबित लक्ष्य तक पहुंचे के लिए आपको करने होंगे

पांचवा कदम सूची को योजना बध रूप दे, यानी कौन सा काम पहले करना है, और कौन सा उसके बाद यह आपको पता होना चाहिए, और इसे आप पेपर पर लिख ले, इससे चीजे एक दम स्पष्ट हो जायेंगी

छठा कदम – अपनी योजना पर तत्काल आज ही काम शुरू करे, कल से शुरू करने के लालच में ना फसे, एक एवरेज प्लान जिस पर काम शुरू कर दिया गया, वह एक बहुत ही एक्सेलेंट प्लान से बेहतर है जिसपर काम ही नहीं किया गया

सातवां कदम– हर दिन अपने लक्ष्य के लिए कुछ ना कुछ काम करे, चाहे वह काम जितना भी छोटा क्यो ना हो, जरूर करे. जब आप हर दिन अपने लक्ष्य के लिए कुछ ना कुछ करते है, तो सबसे महत्वपूर्ण आपका aim हर दिन आपके साथ रहता है और उसके पूरा होने के चांसेज बहुत बढ़ जाते है

दोस्तों आप मुझे कमेंट बॉक्स में लिख कर बताए की आपका लक्ष्य क्या है, और ख़ुद से वादा कीजिए की आज ही आप अपने लक्ष्य को अपने नोट बुक में जरूर लिखेंगे

तीसरा सिख – अपने अगले दिन को आज ही प्लान करना

आप अपने लाइफ में कितना कुछ हासिल कर पाएंगे यह इस बात पर भी काफ़ी हद तक डिपेंड करता है, की आप अपने काम को कितने प्लानिंग के साथ करते है. जब आप अपना हर दिन का प्लान एक दिन पहले ही बना लेते है तो आपके लिए सब कुछ क्लियर रहता है की आपको कब क्या करना है

आप सोचिए की आप सुबह उठते हैं और आपके पास कोई प्लान ही नहीं रहता है कि आज आपको क्या – क्या करना है, किस order में करना है, और आप कुछ भी करने लगते है, या सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने लगते है

वही जब आपको सुबह का आपका काम स्पष्ट रहेगा, पेपर पर या किसी app में प्लानिंग रहेगा, तो आप उसके अनुसार काम करना शुरू करेंगे

सोने से पहले हर रात अगर आप 10 मिनट का समय देकर अपने next day का प्लान और प्रायोरिटी सेट करते है, तो यह आपके अगले दिन आपका 2 घंटे से भी ज़्यादा समय बचाएगा

तो अगर आप नेक्स्ट लेवल का प्रोडक्टिव होना चाहते है तो आज से ही अपने अगले दिन, अगले सप्ताह और अगले मंथ का प्रॉपर प्लानिंग करे

चौथा सिख है 80/20 रूल को अप्लाई करना

80-20 के सिद्धांत को ही पैरोटो सिद्धांत भी कहते है, इसमें बताया गया है कि हर किसी के लाइफ में, किसी भी सेक्टर में मिलने वाला 80 % रिजल्ट 20% काम से आता है, जैसे किसी भी बिज़नेस का 80% सेल 20% प्रोडक्ट से आता है

वही 80 % कमाई 20% कस्टमर से आती है, किसी भी ऑफिस का 80% काम उस ऑफिस के प्रोडक्टिव 20% लोग करते हैं.

यह सिद्धांत हर किसी के लाइफ में हर पार्ट में काम करता है, लेकिन अफ़सोस की बात यह है कि हम में से अधिकतर लोग अपने उस अतिमहत्वपूर्ण 20% काम पर पूरा ध्यान ना लगा कर बाक़ी के 80% काम पर लगे रहते है, जो हमारे लाइफ में केवल 20 परसेंट का योगदान देता है

तो आज से आपको अपने काम का महत्वपूर्ण 20% को पहचानना है , और सबसे पहले उसे पूरा करना है, जैसे ही आप इसे पूरा करेंगे आपका 80% रिजल्ट देने वाला काम पूरा हो चुका रहेगा, और इसकी ख़ुशी और कॉन्फ़िडेंस से आप बाक़ी का कम महत्वपूर्ण 80% काम भी अच्छे से पूरा कर पाएंगे

जो लोग बहुत सक्सेसफुल है, वह इसी प्रिंसिपल पर काम करते है, तो आप भी अपने दिन के 10 काम में से सबसे महत्वपूर्ण 2 काम को पहले पूरा करने का आदत डाले

पांचवा सिख है अपने काम को ABCDE के फॉर्म में बाँटना

ABCDE एक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट बताया गया है इस बुक में , जिसके तहत हम अपने सभी कामों की एक सूची बना लेते हैं फिर उस सूची के सामने A B C D या E मार्क करते हैं

A मार्किंग हम वैसे काम के सामने लगायेंगे जो काम सबसे महत्वपूर्ण है, और सबसे पहले मेरे द्वारा किया जाना चाहिए, इस काम का हमारे करियर और लाइफ पर सबसे पॉजिटिव इम्पैक्ट रहता है, और हम कितने ध्यान से अपने इस लिस्ट का काम पूरा करते है, हमारे लाइफ का प्रोग्रेस डिसाइड होता है

B मार्किंग हम वैसे काम को देते है, जो महत्वपूर्ण तो है लेकिन इसे A मार्किंग वाले काम के बाद ही करना है

सी मार्किंग हम वैसे काम को देंगे, जिसको हम कर सकते है, अगर समय मिला तो, इसका हमारे लाइफ और करियर पर उतना ज़्यादा प्रभाव नहीं रहता है

डी मार्किंग हम अपने लिस्ट के वैसे काम को देंगे जिसे हम किसी दूसरे को सौप सकते है, और इस काम को कोई भी कर दे, उस काम के रिजल्ट या गुणवत्ता पर कोई भी फ़र्क़ नहीं पड़ता है

E मार्किंग हम वैसे काम को देते है , जिसे हमे पूरी तरह छोड़ देना चाहिए, और इसे करने या किसी भी लोग से करवाने से हमारा समय और ऊर्जा व्यर्थ ही जाएगा

बोनस सिख है फोकस्ड 60 तो 80 मिनिट्स का ब्लॉक बनाकर काम करना

आज के इस डिस्ट्रेक्शन भरी दुनिया में,अगर आप एक छोटा सा हैबिट बनाते हैं कि जब भी अपना जरूरी काम करने बैठे, तो 60 मिनट या 90 मिनट का Distraction फ्री समय, एक बार में उस काम के लिए निर्धारित करें

और उस समय किसी भी तरह के डिस्ट्रैक्शन से अपने आप को बचाए, जैसे कि आपका मोबाइल आपके पास नहीं होगा , लैपटॉप का हर तरह का नोटिफिकेशन बंद होगा, और आप शांत जगह पर काम कर रहे होंगे

इस एक छोटे से आदत से आप केवल 60 मिनट में या 90 मिनट में इतना कुछ कर पाएंगे, की आपको आश्चर्य होगा कि आप कई दिनों में उतना सारा काम नहीं कर पा रहे थे

तो इस तरीके को आप आज से ही अपनाइए और अपने लाइफ में अपने सबसे जरूरी काम को जल्दी-जल्दी पूरा करके लाइफ में आगे बढ़िए

अगर मेरा यह आपको प्रोडक्टिव बनाने का प्रयास आपको अच्छा लगा तो वीडियो को लाइक और शेयर करें

मेरे चैनल को सब्सक्राइब करें और साथ में अपने उन दोस्तों के साथ जिनको आप आगे बढ़ते देखना चाहते है, इस वीडियो को जरुर शेयर करें

थैंक यू

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top